अगर आपकी बाइक से उम्मीद है कि वो सिर्फ एक राइडिंग मशीन नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट भी हो – तो Yamaha MT-15 2025 आपको जरूर पसंद आएगी। नया मॉडल पहले से भी ज्यादा शार्प और अग्रेसिव लुक्स के साथ आया है, जो इसे स्ट्रीट पर बिल्कुल यूनिक बनाता है। नया ड्यूल LED हेडलैम्प सेटअप, मस्कुलर टैंक और फ्रेश बॉडी ग्राफिक्स इसे रियल स्ट्रीट फाइटर वाइब देते हैं। नए कलर ऑप्शन्स जैसे Racing Blue और Cyan Storm इसमें चार चांद लगा देते हैं।
Yamaha MT-15 का दमदार इंजन और स्पोर्टी फील
Yamaha ने MT-15 को एक बार फिर वही भरोसेमंद 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, लेकिन इस बार और भी बेहतर ट्यूनिंग के साथ। VVA टेक्नोलॉजी की बदौलत ये इंजन हाई परफॉर्मेंस और स्मूदनेस का परफेक्ट बैलेंस देता है। 18.4 PS की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क इसे ट्रैफिक से लेकर हाईवे तक हर जगह फुर्तीला बनाए रखता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच स्पोर्टी राइडिंग का एक्सपीरियंस दोगुना कर देते हैं।
Yamaha RX 100 की वापसी! 90s की लेजेंडरी बाइक अब नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ फिर मचाएगी धमाल!
Yamaha MT-15 के माइलेज में भी कोई समझौता नहीं
बेशक MT-15 पावर में अव्वल है, लेकिन माइलेज के मामले में भी Yamaha ने इसे काफी फ्यूल एफिशिएंट बनाया है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये बाइक 47 से 50 KMPL तक का माइलेज दे सकती है, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा प्लस पॉइंट है। शहर की डेली राइड हो या लंबी दूरी की ट्रिप – ये बाइक जेब पर हल्की और परफॉर्मेंस में भारी है।
Yamaha MT-15 के फीचर्स में भी फुल टू स्मार्ट
Yamaha MT-15 2025 सिर्फ पावर और लुक्स तक सीमित नहीं, बल्कि इसमें वो स्मार्ट टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है जो इसे कम्पटीशन से अलग बनाती है। ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल चैनल ABS, डिजिटल मीटर, Bluetooth कनेक्टिविटी और Yamaha Y-Connect App जैसे फीचर्स इसे एक मॉडर्न बाइक लवर की पहली पसंद बनाते हैं। ₹1.68 लाख से शुरू होकर ₹1.75 लाख तक की रेंज में मिलने वाली ये बाइक अब Pulsar जैसी बाइक्स के लिए एक सीधी चुनौती बन चुकी है।
Suzuki Access 125 ने मारी दमदार एंट्री – स्टाइल, माइलेज और फीचर्स में बना सबका फेवरेट स्कूटर!