रागिनी विश्वकर्मा: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का नया सितारा
रागिनी विश्वकर्मा का सफर संघर्ष से भरा रहा है, लेकिन आज वह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ढोलक की धुन पर गाने से की थी और धीरे-धीरे स्टूडियो तक का सफर तय किया। उनके हिट गानों में ‘पंखा कूलर से न गर्मी बुझाला’ और ‘जोड़ी बनल रहे दूल्हा-दुल्हन के’ जैसे सुपरहिट ट्रैक शामिल हैं, जिन्हें मिलियनों व्यूज़ मिल चुके हैं।
Yo Yo Honey Singh के गाने ने रातों-रात बनाया सुपरस्टार!
हाल ही में रिलीज़ हुए यो यो हनी सिंह के नए गाने ‘Maniac’ में भोजपुरी बोलों का इस्तेमाल किया गया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। खास बात यह है कि इसमें शामिल ‘दीदिया के देवरा’ लाइन को किसी और ने नहीं बल्कि रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है। इस गाने के वायरल होने के बाद रागिनी चर्चा में आ गईं और उन्हें लाखों लोग जानने लगे।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग
रागिनी विश्वकर्मा की लोकप्रियता सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी 4.32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सितारों का भी साथ मिला है, जिन्होंने एक बार उन्हें अपने गाने में साइन करने का वादा किया था।
संघर्ष से मिली बड़ी पहचान
रागिनी विश्वकर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर की शुरुआत अनुराग एंटरटेनमेंट नाम के यूट्यूब चैनल से हुई थी, जहां उनके गाने अपलोड किए जाते थे। बाद में दिवाकर शर्मा ने उनका साथ दिया, जिससे उनका करियर और ऊंचाईयों पर पहुंचा। आज वह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा हैं और उनकी सफलता लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।