संघर्ष की राह से सफलता की उड़ान
छोटे से गांव की एक साधारण लड़की, जिसकी आवाज़ में जादू था—आज वही रागिनी विश्वकर्मा भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सनसनी बन चुकी हैं। उनके सफर की शुरुआत ढोलक की ताल पर लोकगीत गाने से हुई थी, लेकिन अब उनके गाने मिलियन व्यूज़ क्लब में शामिल हो रहे हैं। ‘पंखा कूलर से न गर्मी बुझाला’ और ‘जोड़ी बनल रहे दूल्हा-दुल्हन के’ जैसे उनके गाने सुपरहिट हो चुके हैं और हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।
Yo Yo Honey Singh के ‘Maniac’ से रातों-रात बनी स्टार!
रागिनी की किस्मत तब चमकी जब यो यो हनी सिंह के लेटेस्ट गाने ‘Maniac’ में उनकी आवाज़ को जगह मिली। इस गाने में इस्तेमाल हुई ‘दीदिया के देवरा’ लाइन को रागिनी ने गाया है, जो वायरल होते ही हर किसी की ज़ुबान पर छा गई। भोजपुरी तड़के के साथ आया यह गाना न सिर्फ हिट हुआ, बल्कि रागिनी को रातों-रात सुपरस्टार बना गया।
सोशल मीडिया पर धमाल, लाखों फॉलोअर्स का प्यार
रागिनी अब सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो 4.32 लाख से ज्यादा हो चुकी है। बड़े सितारे भी उनके टैलेंट की तारीफ कर चुके हैं, यहां तक कि भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी उनके साथ काम करने का वादा किया है।
कड़ी मेहनत से मिली बुलंदियों की पहचान
रागिनी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके करियर की शुरुआत अनुराग एंटरटेनमेंट नाम के यूट्यूब चैनल से हुई थी, जहां से उनके गानों को पहचान मिलने लगी। फिर दिवाकर शर्मा जैसे गाइड और मेंटर का साथ मिला, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
आज रागिनी विश्वकर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनका सफर साबित करता है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो एक गांव की लड़की भी सुपरस्टार बन सकती है!